बिहार सरकार ने शुरू की ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प की बड़ी पहल, राज्य के किसी भी सुदूर स्थल से महज 5 घंटे में पटना पहुंचना होगा सुनिश्चित

बिहार के 38 जिलों में कुल 13,436 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई 23,938.545 किलोमीटर होगी। इस पर 20,322.415 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बिहार के ग्रामीण इलाकों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प का बीड़ा उठाया है। 30 जून तक बिहार के सभी 38 जिलों की ग्रामीण सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम यातायात सुनिश्चित हो सकेगा। यही नहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करने की योजना भी तैयार की गई है। इस पहल से राज्य के ग्रामीण इलाकों के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

End of Feed