बिहार को मिलेंगे 4 सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे उद्घाटन; जानें किन जिलों को मिलेगा फायदा

Bihar News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अपने 2 दिवसीय बिहार दौरे पर चार मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में 200-200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जोरदार स्वागत की तैयारी है।

Bihar News: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आज अपने दो दिवसीय दौरे के तहत बिहार आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार की सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना आने के बाद जेपी नड्डा सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। अपने इस दो दिवसीय दौरे पर बिहार में कई योजनाओं का उद्धाटन करेंगे और दरभंगा में एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का भी मुआयना करेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा भाजपा के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसे लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जेपी नड्डा इस दौरे पर चार मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में 200-200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का भी उद्घाटन करेंगे।

JP Nadda

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आज करेंगे बिहार का दौरा

End of Feed