पटना

Bihar Weather Today: बिहार में दिखा दाना चक्रवात का असर, कई स्थानों पर हल्की बारिश से गिरा तापमान, होने लगा ठंडक का अहसास

Bihar Weather Today: चक्रवात दाना का असर ओडिशा के अलावा बिहार पर भी देखने को मिल रहा है। यहां कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। बारिश और हवाओं से प्रदेश के तापमान में कमी आई है। उम्मीद की जा रही है कि अब यहां ठंड बढ़नी शुरू होगी।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Weather Today: पूर्वी भारत के ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना के कारण तूफान और भारी बारिश देखी जा रही हैं। कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ गिर गए हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल ही नहीं, चक्रवात दाना का प्रभाव बिहार के कई जिलों पर भी देखने को मिल रहा है। दीवाली से पहले बिहार का मौसम फिर बदलने लगा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बिहार में मौसम ठंडा होने लगा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश मौसम का हाल -

बिहार में चक्रवात दाना के कारण गिरा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात दाना का प्रभाव बिहार के कई हिस्सों पर देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चली। इसका असर शहर के तापमान पर पड़ा। बदलते मौसम में तापमान 1 या 2 डिग्री नहीं पूरे 7 डिग्री नीचे गिरा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। वहीं सबसे कम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 22 डिग्री दर्ज किया गया है। बिहार के कई जिलों में इस प्रकार से तापमान में भारी गिरावट देखी गई है।

बिहार में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अगले 12 घंटे में कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की आशंका है। बारिश और चल रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आ सकती है और मौसम ठंडा बना रहेगा। दिवाली से पहले बदले इस मौसम से ठंड की शुरुआत होने लगी है। दिवाली से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article