पटना

Bihar Weather Today: बिहार में फिर होगी ठंड की वापसी, बारिश से लुढ़केगा पारा, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में तापमान बढ़ने के साथ दिन में गर्मी भी बढ़ने लगी है। बढ़ते तापमान से राहत देने के लिए आने वाले दिनों में बिहार में बारिश की दस्तक होने वाली है।

Image

बिहार में फिर होगी ठंड की वापसी

Bihar Weather Today: बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिस कारण ठंड में कमी आने लगी है। सर्दियों के इस मौसम में बढ़ती गर्मी से लोगों को परेशानी होने लगी है। हालांकि अभी रात के समय और सुबह के समय ठंड महसूस की जा रही है। बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस बीच पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आइए अब आपको आज बिहार के मौसम का हाल बताएं -

बिहार में आज मौसम का हाल

बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। यहां किसी भी प्रकार को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। साफ मौसम के साथ धूप खिली हुई है। दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मानों बिहार में सर्दियों की विदाई होने लगी है। लेकिन अभी मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। बिहार के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 के बीच दर्ज किया जा रहा है वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9 से 11 के बीच दर्ज किया जा रहा है।

इस दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो बिहार में आज से मौसम में बदलाव होने शुरू हो जाएंगे। एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 और 20 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से यहां तापमान में कमी आने की संभावना है। तापमान कम होने से माना जा रहा है कि ठंड की वापसी होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article