Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सोमवार को कुछ राहत के बाद मंगलवार यानी आज से ठंड बढ़ने की आशंका जताई गई है। बता दें कि सोमवार को बिहार के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। लेकिन मंगलवार से तेज पछुआ हवाओं के चलने से तापमान के गिरने की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि पछुआ हवाओं से प्रदेश का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिन तक तेज पछुआ हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया है।
बिहार में सर्द हवाओं ने पकड़ा जोर
बिहार में कोहरे का अलर्ट
पटना मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में कोहरा का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, वहीं 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इन सभी जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसे दृश्यता कम बनी रहेगी। घने कोहरे के बीच दृश्यता कम रहने से यातायात व्यवस्था पर प्रभाव देखने को मिलेगा। यहां सड़क यातायात से लेकर हवाई यातायात प्रभावित रहेगा। स्थिति को देखते हुए सड़कों पर वाहन चालकों को सतर्क रहते हुए लाइट जलाकर धीमी गति में वाहन चलाने की सलाह दी गई है। वहीं ट्रेनें भी रेंगते हुए दिखाई दे रही हैं। कई ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं।
ये भी पढ़ें - Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, कोहरे और शीतलहर से ठिठुरते दिखे लोग; जानें मौसम का हाल
बिहार में मौसम का हाल
सोमवार से बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। यहां तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन ठंड से मिली राहत केवल सोमवार तक की ही थी। क्योंकि मंगलवार यानी आज से बिहार में तेज गति में पछुआ हवाएं चलेंगी। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी और धूप खिली रहेगी। शाम होते ही कोहरा फिर छाने लगेगा और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहने की सलाह दी है। बाहर जाने से पहले सिर को अच्छे से ढकने के लिए कहा गया है।
