Bihar Weather Today: बिहार के कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया कोहरे का अलर्ट, जानें मकर संक्रांति पर कैसा रहेंगे मौसम के मिजाज

Bihar Weather Today: बिहार में पुरवा हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। लेकिन हवाओं का रुख बदलने और पछुआ हवाओं के चलने से आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। यहां हवाओं के पुरवा से पछुआ तो पछुआ से पुरवा बदलते रुख के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पश्चिम दिशा से चलने वाली पछुआ हवाओं से प्रदेश के तापमान में गिरावट होती है, लेकिन जैसे ही हवाओं का रुख बदलता है और पुरवा हवाएं चलती है तो बिहार के तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पुरवा हवाओं का रुख बदलेगा और प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

Bihar Weather Today.

बिहार के कड़ाके की ठंड

इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। बीते कई दिनों से बिहार कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन राहत केवल इस बात की है कि दिन के समय धूप खिल रही है। धूप खिली होने से लोगों को ठंड और कनकनी से कुछ राहत मिल रही है। रविवार को प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई थी। वहीं पुरवा हवाओं के कारण न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

End of Feed