Bihar Weather Today: ​ठंड से कांप रहा बिहार​, पूरे प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी, जानें आज कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज

Bihar Weather Today: बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया है तो वहीं 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

Bihar Weather Today: बिहार में कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां लोगों को ठंड से कांपता हुआ देखा जा रहा है। सर्दियों के मौसम की शुरुआत में बिहार का मौसम बेईमान बना हुआ था। जब उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत हुई थी तब भी बिहार में मौसम अन्य राज्यों की तुलना में गर्म बना हुआ था। लेकिन अब बिहार में ठंड परवान चढ़ रही है। यहां भी कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। लोग घरों से बाहर जाने से बच रहे हैं। बिहार में तापमान अचानक तेजी से लुढ़का था, जिसकी उम्मीद भी नहीं की गई थी। जिस कड़ाके की ठंड का बिहार के लोग इंतजार कर रहे थे उसकी शुरुआत हो चुकी है। अब प्रदेश कोल्ड डे और कोहरे का डबल अटैक झेल रहा हैं।

Bihar weather.

ठंड से कांप रहा बिहार

बिहार में छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

End of Feed