Bihar Weather Today: बिहार में मौसम की अजब-गजब चाल, कहीं बरसात तो कहीं वज्रपात के आसार; IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने बिहार में पटना समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जिले ऐसे हैं जहां वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अभी भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। इन जिलों में बिहार की राजधानी पटना भी शामिल है। राजधानी समेत कई जिलों में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं बिहार के कई जिले हैं, जहां लोगों को गर्मी से राहत नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बारिश का दौर भी जारी रहेगा। बिहार वासियों को नवरात्रि के दौरान गर्मी से राहत रहेगी। विभाग ने ये भी बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल -

Bihar Weather Today

बिहार में आज झमाझम बरसेंगे मेघ

बिहार के इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, पटना, गया, अरवल, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और औरंगाबाद में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और पेड़ के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है।

End of Feed