Bihar Weather Today: कहीं उमस तो कहीं बरसात, बिहार में मानसून की अजब-गजब चाल, इन जिलों में बारिश के आसार

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की चाल धीमी हो गई है। कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश और 20 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार के लोग झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से 5 जिले ऐसे हैं, जिसमें आज यानी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि बारिश के साथ मौसम विभाग ने इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। आइए जानें कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल -

Bihar weather

बिहार का मौसम

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के बेगूसराय, औरंगाबाद, समस्तीपुर, गया और नवादा व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज झमाझम बारिश होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

End of Feed