Bihar Weather Today: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में बारिश की संभावना; कैसा रहेगा आज और कल मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसूनी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होगा। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, बिहार में 3 दिन बारिश तक बारिश होने की संभावना है।

Bihar Weather Today: बिहार में इस सीजन मानसून के अलग ही रंग में देखने को मिले है। कभी झमाझम बारिश हो रही है तो कभी बारिश की कमी से उमस बढ़ी। इस साल मानसून के सीजन में प्रदेश में अच्छी बारिश तो दूर की बात, बारिश सामान्य से भी कम दर्ज की गई है। पूरे सीजन में मानसून सुस्त ही नजर आया है। अब यहां मानसून विदाई की कगार पर है, लेकिन वापसी से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात होने की संभावना जताई है। उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

Bihar weather

बिहार का मौसम

इस दिन एक्टिव होगा मानसून

आईएमडी फोरकास्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून बिहार में आज से फिर एक्टिव हो जाएगा और तीन दिन तक एक्टिव ही रहेगा। इस दौरान बिहार के दक्षिण-पूर्वी भाग में बारिश और वज्रपात की सबसे अधिक संभावनाएं है।

End of Feed