Bihar Weather Today: बिहार में इस सीजन मानसून के अलग ही रंग में देखने को मिले है। कभी झमाझम बारिश हो रही है तो कभी बारिश की कमी से उमस बढ़ी। इस साल मानसून के सीजन में प्रदेश में अच्छी बारिश तो दूर की बात, बारिश सामान्य से भी कम दर्ज की गई है। पूरे सीजन में मानसून सुस्त ही नजर आया है। अब यहां मानसून विदाई की कगार पर है, लेकिन वापसी से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात होने की संभावना जताई है। उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
इस दिन एक्टिव होगा मानसून
आईएमडी फोरकास्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून बिहार में आज से फिर एक्टिव हो जाएगा और तीन दिन तक एक्टिव ही रहेगा। इस दौरान बिहार के दक्षिण-पूर्वी भाग में बारिश और वज्रपात की सबसे अधिक संभावनाएं है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भागों में एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। फिलहाल बिहार के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
कल कैसा रहेगा बिहार में मौसम का हाल
बिहार के औरंगाबाद, जहनाबाद, अरवल, बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, पटना, गया, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, खगड़िया, बांका, सहरसा, अररिया, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
