Bihar Weather Today: भारी बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, आज 18 जिलों में बरसेंगे मेघ; जानें कैसा रहेगा 15 अगस्त को मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में कहीं भारी वर्षा हो रही है तो कहीं रिमझिम-रिमझिम बरसात का दौर जारी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की चाल बदली नजर आ रही है। कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं कहीं बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ गई है। एक तरफ बारिश के बाद लोगों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ लोगों उमस से परेशान हो गए हैं। बिहार के कुछ जिले ऐसे भी जहां पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इन जिलों में लगातार बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश से यहां कई नदियां उफान पर हैं, जिस कारण किनारे पर रहने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से 7 जिले ऐसे हैं जहां भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताएं आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

Bihar weather

बिहार में आज मौसम

बिहार के सात राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, किशनगंज, अररिया, कटिहार, गोपालगंज, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ यहां बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

End of Feed