Bihar Weather Today: बिहार के इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना-गया में भी बरसेंगे मेघ; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की चाल कमजोर नजर आ रही है। अभी भी प्रदेश में सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में मानसून कमजोर
  • 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • पटना में हल्की बारिश की संभावना

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। प्रदेश के 5 से 6 जिलों में ही भारी बारिश हो रही है। अन्य जिलों के लोगों को छिटपुट बारिश से ही संतोष करना पड़ रहा है। सितंबर का पहला सप्ताह भी समाप्त होने को है, लेकिन अभी भी बिहार में 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि राजधानी पटना के लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। गुरुवार रात से शुक्रवार की सुबह तक पटना में जमकर बारिश हुई है। 24 घंटे के भीतर पटना में 89.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से लोगों को यहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल, किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट -

Bihar Weather Today

बिहार में आज झमाझम बरसेंगे मेघ

बिहार के इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन इसमें से केवल 5 जिले ऐसे हैं, जहां आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

End of Feed