Bihar Weather Today: बिहार में नहीं थमेगा मानसून का दौर, इन 17 जिलों में बारिश की संभावना; IMD Rain Alert

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून आज से कमजोर पड़ने लगा है। आने वाले दिनों में बिहार के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश तो कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आइए अब आपको बताएं बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा -

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में बारिश का दौर जारी
  • इस दिन से कमजोर पड़ेगा मानसून
  • 17 जिलों में बारिश की संभावना

Bihar Weather Today: बीते दिनों मानसून के सक्रिय होने के कारण बिहार के कई जिलों में भारी बारिश से अति भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि अब प्रदेश में मानसून कमजोर होना शुरू होगा। विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होती दिखाई देंगी। आईएमडी ने आज बिहार की राजधानी पटना समेत 17 जिलों बारिश की संभावना जताई है। इन 17 जिलों में से 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने ये भी बताया कि इस दौरान इन जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। बारिश और हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल -

Bihar weather

आज बिहार का मौसम

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश से यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में कमी आएगी।

End of Feed