Bihar Weather: बिहार में बाढ़ का कहर! 500 से ज्यादा गांव जलमग्न, फसलों को भी भारी नुकसान; आज भी बारिश का अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-August-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 22 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-August-2025: बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है और बारिश का सिलसिला भी लगातार जारी है। पटना, मुंगेर और बेगूसराय में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रदेश में कई गांव बाढ़ से जूझ रहे हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बिहार में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने आज प्रदेश के 22 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बिहार में इस मानसून में अब तक 26 फीसदी बारिश कम दर्ज हुई है। अब तक प्रदेश में 542.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में 732 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। बिहार में 1 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।

Bihar weather.

बिहार का मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बिहार में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव आने के आसार नहीं है। लेकिन इसके अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव आने का अनुमान नहीं है।

End of Feed