Bihar Weather: बिहार में बारिश का कहर, कहीं जलभराव-कहीं बाढ़ जैसे हालात; आज 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-October-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 13 जिलों में रेड अलर्ट भी है। साथ ही ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-October-2025: बिहार में बारिश कहर बरपा रही है। पिछले 3 दिनों से प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। बारिश से सड़कों और निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं नेपाल में हो रही बारिश के कारण कोसी नदी भी उफान पर बह रही है। जिस कारण बिहार में कोसी के आसपास बसे गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। बिहार में आज भी सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 13 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और ठनका गिरने का भी खतरा है। बिहार में 8 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Rainfall

बिहार में आज तेज बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो | PTI)

बिहार के किन जिलों में आज होगी बारिश

  • रेड अलर्ट
सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार।

End of Feed