पटना

Bihar News: बिहार में विटामिन सी 500 mg की टेबलेट पर बैन, छिंड़वाड़ा कफ सिरप केस के बाद सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में प्रदेश सरकार ने विटामिन सी 500 mg टेबलेट के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कई राज्यों में लगातार हो रही बच्चों की मौत के बाद बिहार सरकार ने यह कदम उठाया है। अब प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में यह दवा नहीं दी जाएगी।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Bihar Vitamin C Tablet Ban: बिहार सरकार ने हाल ही में कई राज्यों बच्चों की मौतों के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने बिहार में विटामिन सी 500 mg की टेबलेट के डिस्ट्रीब्यूशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। जिसके बाद अब राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को यह टेबलेट नहीं दी जाएगी।

दवा पर तत्काल प्रभाव से लगाई गई रोक

बिहार सरकार ने 500 MG की टेबलेट के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक उपचार केंद्र से लेकर बड़े अस्पतालों को आदेश जारी कर दिया है। इसे ईमेल और हार्ड कॉपी दोनों रूपों में उपलब्ध कराया है। यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

7 सितंबर से अब तक 14 बच्चों की मौत

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया इलाके में 7 सितंबर से अब तक संदिग्ध किडनी फेल होने के कारण 14 बच्चों की मौत हो चुकी है। जिनमें से 10 मौतें परासिया उपखंड में दर्ज की गई हैं। शनिवार सुबह परासिया की 2 साल की बच्ची की नागपुर के अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल 6 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इन बच्चों में से 5 नागपुर और 1 छिंदवाड़ा में हैं। नागपुर में भर्ती 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी और दवा लिखने वाले बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद डॉ. सोनी को हिरासत में लिया गया है और उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article