Bihar Weather Report: बिहार में सर्दी की शुरुआत, पूर्वा हवा ने बढ़ाई ठंड; कई जिलों में कोहरा छाया

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम बदल रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान काफी गिर गया है। शुक्रवार को सुबह के वक्त की जिलों में कोहरा छाया रहा। फिलहाल बारिश को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी नहीं जारी की गई है, लेकिन कहा गया है कि अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी।

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनों-दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी पटना सहित अन्य शहरों में सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस की जा रही है। सीतामढ़ी और मधुबनी जैसे कुछ जिलों में तो सुबह कोहरा भी छा रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से कुछ गर्मी भी महसूस होती है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, हवा की दिशा में बदलाव के कारण ऐसा हो रहा है। अब पछुआ हवा की जगह पूर्वा हवा चल रही है, जिससे हवा में नमी बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है।

Bihar Weather Report

फाइल फोटो।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

कुल मिलाकर बिहार में मौसम खुशनुमा बना हुआ है, लेकिन लोगों को सलाह दी गई है कि वे बदलते मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, ताकि बीमार पड़ने से बच सके। मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पूर्वा हवा चलने के कारण आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में हल्की सी गिरावट देखने को मिल सकती है। शाम से लेकर अगली सुबह तक मौसम ठंडा रहेगा। हवा की रफ्तार 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

End of Feed