Bihar Weather: पूरे देश का मौसम बदला हुआ है। सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों मौसम में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं। वहीं ला नीना की वजह से इस बार ज्यादा सर्दी पड़ने के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी में कमी की वजह से अभी सर्दियों में देरी है। विभाग के अनुसार फिलहाल ठंडी हवाएं नहीं चल रही हैं। सोमवार 11 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और ठंड का कोई खास असर नहीं दिखेगा।
बिहार में कबसे पड़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक सर्दियों का असर तापमान में गिरावट से पड़ता है। लेकिन, इस बार ला नीना के वजह से यह तापमान बहुत कम होगा। वहीं पहाड़ों पर अभी पश्चिम विक्षोम एक्टिव नहीं हुआ है। जिससे बर्फबारी नहीं हो रही है और न ठंडी हवाएं चल रही हैं। फिलहाल मौसम अभी ऐसा ही बना रहेगा। लेकिन, ठंडी हवाओं के चलने के साथ ही ठंड भी बहुत बढ़ जाएगी।
आज कैसा रहेगा बिहार का तापमान ?
मौसम विभाग के अनुसार 11 नवंबर को बिहार में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री दर्ज की जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री तक रह सकता है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्की ठंड हो सकती है। लेकिन, दिन में धूप खिली रहेगी। आसमान में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।
अगले हफ्ते से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर के बाद से उत्तर से ठंडी हवाएं चल सकती है, जिससे बिहार में ठंड बढ़ जाएगी। फिलहाल कुछ दिन और गर्मी बरकरार रहेगी। लेकिन, जैस ही उत्तर पश्चिम से ठंडी हवाएं आनी शुरू होंगी, सर्दियां बढ़ जाएंगी।
जानें कहां रहा कितना एक्यूआई
जानें कहां रहा कितना एक्यूआई
बिहार के शहरों की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच रही है। जिस वजह से बिहार वासियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार के सीवान में सबसे ज्यादा एक्यूआई बढ़ा हुआ है, यहां का एक्यूआई 296 पहुंच गया है। सीवान के साथ ही पटना, मुजफ्फपुर और बक्सर का एक्यूआई भी खराब श्रेणी में है।
