पटना

Bihar Weather Update: बिहार में अभी और सताएगी गर्मी! इन शहरों का बढ़ा AQI; जानें सर्दी को लेकर IMD का अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में नवंबर महीने में गर्मी और उमस बनी रहेगी। ठंड दिसंबर से शुरू होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड में देरी हो रही है। इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के सात जिलों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। मुजफ्फरपुर में सबसे ज़्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया है।

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्का ठंड और दिन के समय कहीं-कहीं बादल छाए रहते हैं। लेकिन, मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में घना कोहरा छाया रहने वाला है। विभाग ने सोमवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी भागों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिम विक्षोम की वजह से सर्दियों में देरी हो रही है। वहीं राज्य में एक्यूआई खतरनाक स्तर पर है। वहीं सर्दियों के लिए अभी बिहार को इंतजार करना होगा। विभाग के अनुसार बिहार में दिसंबर माह से ठंड की शुरुआत हो सकती है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहने वाला है। इस सप्ताह भी बिहार में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। वहीं पटना, भागलपुर, गया, भुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में का मौसम शुष्क ही बना रहने वाला है। इस बार बिहार में मॉनसून की दस्तक भी देरी से हुई थी।

बिहार में प्रदूषण का स्तर

राज्य में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में है। सबसे ज्यादा प्रदूषण मुजफ्फरपुर में दर्ज किया गया है। अभी तक बड़े शहरों का हाल ही बुरा था। लेकिन अब बिहार के जिलों में भी प्रदूषण का असर दिखने लगा है। बिहार के 7 जिलों में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है।

बिहार में कितना रहा इन शहरों का AQI

मुजफ्फरपुर 211 AQI
पटना 178 AQI
सिवान 176 AQI
कटिहार 171 AQI
हाजीपुर 162 AQI
पूर्णिया 151 AQI
किशनगंज 151 AQI
बिहार में हल्की सर्दी का एहसास

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अभी सर्दी में देर है। अक्तूबर माह के आखिरी में ही बिहार में हल्की सर्दी का एहसास होने लग जाता है। जिसकी वजह पश्चिम विझोम का होना है। लेकिन, इस बार अभी तक पश्चिम विक्षोम की दस्तक नहीं हुई है। इस वजह से बिहार में ठंडी की शुरूआत भी देरी से होगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article