Bihar Weather Report: बिहार में शीतलहर की शुरुआत, कोहरा ने डाला डेरा; लगातार लुढ़क रहा तापमान

Bihar Weather Report: बिहार में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। कई शहरों में शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, कोहरा ने बिहार में स्थायी आशियाना बना लिया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम में आए बदलाव के कारण ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे लोगों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने भी कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

bihar weather photo

फाइल फोटो।

तापमान में लगातार गिरावट

इसके साथ ही बिहार में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अररिया और जीरादेई राज्य के सबसे गर्म स्थान रहे हैं, जबकि डेहरी सबसे ठंडा स्थान रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। राज्य में पारा लगातार नीचे गिर रहा है और औसत न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी कुमार गौरव ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

End of Feed