पटना

Bihar Weather: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंड, कई जिलों में शीतलहर का Alert; जानें आज का मौसम

Bihar Weather: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ की वजह मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तापमान गिरने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। इन दिनों में बिहार में दिन का तापमान 30 डिग्री और रात का तापमान 16 डिग्री तक दर्ज की जा रही है। आइए जानें कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather: बिहार में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। ठंड ने दस्तक दे दी है। रात के समय यहां का तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ की वजह से आज 25 अक्टूबर सोमवार से बिहार में ठंड बढ़ने से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। पिछले कई दिनों से रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के समय तापमान 16 डिग्री तक पहुंच जाता है। जबकि दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हो रहा है।

घनघोर कुहासा और ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के समुद्र तल से करीब 3.8KM ऊपर मौजूद है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। इस दौरान बिहार मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं, सुबह के समय घनघोर कुहासा रहेगा और शाम को ठंड बढ़ने से लोग परेशान रहेंगे।

बिहार के इन जिलों में सांस लेने मुश्किल

बिहार के कई शहरों में एक्यूआई का बढ़ गया है। रविवार को 24 नवंबर कटिहार में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में रहा। इसके साथ ही बिहार का हाजीपूर, किशनगंज और बक्सर का एक्यूआई भी खराब श्रेणी में रहा। एक्सपर्ट के वायु प्रदूषण का खराब स्थिति में होना सब के लिए खतरा बना हुआ है। रविवार को यहां कटिहार का एक्यूआई 380 दर्ज किया गया।

बिहार के शहरों का एक्यूआई
कटिहार 380 AQI
हाजीपुर 349 AQI
बक्सर 329 AQI
आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से मौसम में फिर बदलाव दर्ज किया जाएगा। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दिन के समय धूप खिली रहने की संभावना है, तो शाम के समय तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ जाएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article