पटना

बिहार में बड़ा हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

बिहार के बिहटा में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार 4 छात्रों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हैं।

Image

बिहार में सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बिहटा: विशुनपुरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जहां ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में लगभग 12 स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। फिलहाल, 4 बच्चों की मौत की पुष्टि की जा रही है, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले ट्रक के साथ कई ट्रकों में आग लगा दी। मौके पर स्थिति को काबू में करने के लिए कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को शांत किया जा रहा है, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं हैं। लोगों ने रोड को जेसीबी से काटकर रोड जाम कर दिया है और हंगामा कर रहें हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग विशुनपुरा गांव के थे। मृतकों में बृजेश सिंह के दो बच्चे भी शामिल हैं। अब तक मृतकों की संख्या चार बताई जा रही है, जबकि आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!