पटना

Bihar Tazia: जब ताजिया में लाठी लेकर उतर गए तेज प्रताप यादव, देखते रह गए लालू-राबड़ी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2023, 09:16 AM IST

Bihar Tazia: जब ताजिया का जूलूस चल रहा था, तब तेज प्रताप यादव खुद लाठी लेकर जुलुस में घुस गए। जिसके बाद वहां मौजूद हैरान रह गए। लालू के लाल ने जुलुस में खुद ही लाठियों से करतब दिखाना शुरू कर दिया।

Bihar Tazia: अपने अलग अंदाज के लिए जाने, जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को भी कुछ ऐसा ही किया। लालू यादव ने मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाली ताजिया को अपने घर पर आमंत्रित किया और वहां खुद सभी का स्वागत किया। इस दौरान लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का एक अलग ही रूप देखने को मिला।

जब तेज प्रताप ने उठाई लाठी

दरअसल जब ताजिया का जूलूस चल रहा था, तब तेज प्रताप यादव खुद लाठी लेकर जुलुस में घुस गए। जिसके बाद वहां मौजूद हैरान रह गए। लालू के लाल ने जुलुस में खुद ही लाठियों से करतब दिखाना शुरू कर दिया।

वीडियो भी आया है सामने

तेज प्रताप यादव का एक वीडियो में सामने आया है, जिसमें लालू के लाल लाठियां भांजते दिख रहे हैं। आसपास खड़े लोग उनका साथ दे रहे हैं। इस दौरान लालू यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद रहती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article