पटना

बिहार STF को मिली बड़ी कामयाबी, पिस्तौल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़; बॉडी सहित अन्य उपकरण बरामद

बिहार एसटीएफ ने मुंगेर में एक अवैध पिस्तौल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में घर के मालिक बताए जा रहे दो व्यक्तियों को अपराध में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंगेर: कोलकाता और बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) द्वारा बिहार के मुंगेर जिले में एक संयुक्त अभियान में एक पिस्तौल निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया गया है। अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर बलों ने बुधवार रात तारापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाजीपुर में एक घर में संयुक्त रूप से छापेमारी की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घर के अंदर एक गुप्त भूमिगत कक्ष का पता लगाया जहां अत्याधुनिक हथियार बनाए जाते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सात एमएम की पिस्तौल की छह बॉडी, पिस्तौल की छह बट और एक ड्रिलिंग मशीन के अलावा आग्नेयास्त्र (Firearms) बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किये हैं। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में घर के मालिक बताए जा रहे दो व्यक्तियों को अपराध में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article