Bihar Sasaram Violence:सासाराम हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, BJP के पूर्व विधायक गिरफ्तार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 29, 2023, 11:47 AM IST

Bihar Sasaram Violence: बिहार के सासाराम हिंसा मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद और मोहम्मद शाहनवाज आलम को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जामनतीय वारंट जारी किया था।

Bihar Sasaram Violence: बिहार के सासाराम में रामनवमी के दिन भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रोहतास पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता व पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जवाहर प्रसाद को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। बता दें, रोहतास पांच बार के विधायक रहे हैं।

Sasaram violence

सासाराम हिंसा

अब तक हुईं 63 गिरफ्तारियां

सासाराम हिंसा के संबंध में बिहार पुलिस ने बयान भी जारी किया है। पुलिस ने बताया है कि मामले में अब तक कुल 63 गिरफ्तारियां की गई हैं। इसके अलावा दो अभियुक्तों ने कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने बताया, कोर्ट ने पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद व मोहम्मद शाहनवाज आलम के खिलाफ गैर जामनतीय वारंट जारी किया था, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

38 आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया, इस मामल में कोर्ट ने 38 अन्य अभियुक्तों के खिलाफ गैर जामनतीय वारंट जारी किया है, इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं अन्य 12 अभियुक्तों के खिलाफ भी आज इश्तेहार का तामिला कराया जाएगा।

जमकर हुई थी हिंसा और आगजनीबिहार के सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान जमकर हिंसा और आगजनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की गई थी, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था, आलम यह था कि कई कई इलाकों में कर्फ्यू तक लगाना पड़ा था। इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी हिंसा भड़की थी।

End of Feed