Bihar Road Infrastructure: गांव-गांव तक बिछेगा सड़कों का जाल, 103 नए पुल देंगे सफर को रफ्तार; इतने करोड़ होंगे खर्च

Bihar Road Infrastructure: बिहार में ग्रामीण सड़कों को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त 230 करोड़ मंजूर किए हैं। वहीं, केंद सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 367.94 करोड़ की नई योजनाओं को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 103 पुल भी बनाए जाएंगे।

Bihar Road Infrastructure: बिहार में ग्रामीण सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-III) के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 367.94 करोड़ की नई योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के अंतर्गत राज्य में पांच नई सड़कों के साथ 103 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत और टिकाऊ सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा। इस पहल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सूबे की सड़कों को चाक चौबंद करने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

Bihar Road Infrastructure

बिहार में सड़कों का जाल,

टेंडर प्रक्रिया शुरू

इन परियोजनाओं के तहत कुल 33.65 किलोमीटर लंबी सड़कों और 3891.17 मीटर लंबे पुलों का निर्माण किया जाएगा। स्वीकृत राशि में से 214 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से और 153.94 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से वहन किए जाएंगे। इन योजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक एजेंसियों से 5 मई तक प्रस्ताव मांगे गए हैं।

End of Feed