Rama Navami celebrations in Buxar: बिहार के बक्सर में गुरुवार (30 मार्च, 2023) को रामनवमी के मौके पर एक शोभा-यात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान राम तप, त्याग, तपस्या और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। भगवान श्री राम संयम और संकल्प की प्रतिमूर्ति हैं। उनका मर्यादित जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।
उन्होंने आगे बताया, ब्रह्मांड में एक ही राजा हुए हैं और वह हैं भगवान श्री राम। भगवान श्री राम पूरे ब्रह्मांड के गौरव हैं। उनका जीवन सभी को हमेशा मर्यादित जीवन के लिए प्रेरित करता रहेगा।
बकौल केंद्रीय मंत्री, "मैंने राम-जय श्री राम को जीवन का आदर्श बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। मुझमें राम थीम पर आधारित राजधानी दिल्ली में सनातन संस्कृति समागम राम राज की ओर का आयोजन किया जा रहा है। यह छह से 10 अप्रैल तक छतरपुर मंदिर दिल्ली में होगा।"
उनके अनुसार, इसका आयोजन श्री राम कर्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर और नमो सद्भावना समिति हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है। बक्सर की झांकी दिल्ली में दिखेगी। सभी श्रीराम की प्रथम कर्मभूमि बक्सर की जानकारी समागम में प्राप्त करेंगे।
