पटना

बिहार पुलिस की खास पहल, फेस्टिव सीजन से पहले महिलाओं के लिए 'सुरक्षित सफर सुविधा', फ्री होगी सेवा

बिहार पुलिस फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नहीं पहल की शुरुआत करने जा रही है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को कहीं भी और कभी भी बाहर जाने में सोचने या डरने की जरूर नहीं पड़ेगी। इस सेवा का महिलाएं निःशुल्क लाभ उठा सकती हैं।

Image

महिलाओं के लिए बिहार पुलिस की सुरक्षित सफर सुविधा

बिहार पुलिस ने राज्य की महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की शुरुआत की है। फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले बिहार पुलिस ने महिलाओं के लिए 'सुरक्षित सफर सुविधा' उपलब्ध कराई है। ये सेवा महिलाओं के लिए एकदम निशुल्क होगी। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए महिलाएं बिना किसी डर के बाहर निकल सकती हैं और एक स्थान से दूसरे स्थान पर बिना झिझक के यात्रा कर सकती हैं। क्योंकि उनकी इस यात्रा को सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी अब पुलिस की है। आइए आपको इस खास पहल के बारे में बताएं -

बिहार पुलिस की खास पहल

फेस्टिव सीजन' के शुरू होने से पहले ही बिहार पुलिस ने राज्य की महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'सुरक्षित सफर सुविधा' की एक नई पहल शुरू करने जा रही है। अब प्रदेश की महिलाएं अपने घर से बाहर कहीं भी, कभी भी पुलिस की मदद से सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि बिहार देश का तीसरा राज्य है, जो इस तरह की सुविधा उपलब्ध करायेगा।

बिहार पुलिस सप्ताह वर्ष 2024 में बिहार पुलिसकर्मियों ने पांच प्रण लिया थे, जिसके तहत महिला अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा निडर नारी का कांसेप्ट दिया गया था। इसके तहत प्रदेश भर में महिलाओं के साथ अगर कोई भी व्यक्ति किसी तरह का दुर्व्यवहार या अपराध करता है तो ऐसी स्थिति में त्वरित कार्रवाई पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस मुख्यालय का दावा है कि सुरक्षित सफर सुविधा निडर नारी के कॉन्सेप्ट को पूर्ण रूप से लागू करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

इस दिन से मिलेगी सुविधा

तकनीकी सेवाएं और वितंतु के अपर पुलिस महानिदेशक निर्मल कुमार आजाद ने बुधवार को बताया कि 'सुरक्षित सफर सुविधा' की शुरुआत पांच सितंबर से राज्य की राजधानी पटना समेत गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय एवं नालंदा में शुरू की जा रही है। 15 सितंबर से इस सेवा को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

कैसे मिलेगी सुरक्षित सफर की सुविधा

इस निःशुल्क सेवा को प्राप्त करने के लिए महिलाएं को करना बस इतना है कि उन्हें डायल 112 पर संपर्क करना है। इसके बाद वह सुरक्षित सफर की सेवा प्राप्त कर सकती हैं और अपने गंतव्य तक पहुंच सकती हैं। पुलिस महानिदेशक निर्मल कुमार आजाद ने बताया कि बिहार में अब तक डायल 112 के माध्यम से आपातकालीन पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस जैसी सेवाएं मिलती आ रही हैं। अब तकनीकी एजेंसी के सहयोग से डायल 112 का विस्तार किया जा रहा है। डायल 112 सेवा में राज्य की महिलाओं के लिए 'सुरक्षित सफर' सुविधा को जोड़ा गया है।

महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर सुविधा

बताया गया कि महिलाओं की पूरी यात्रा के दौरान पुलिस संपर्क में रहेगी और नियमित अंतराल पर सुरक्षा का जायजा भी लेगी। अगर महिलाएं अपनी यात्रा के दौरान किसी तरह की चिन्ता व्यक्त करती है या फिर डायल 112 टीम द्वारा की जा रही कॉल का उत्तर नहीं दे पाती है, तो डायल 112 की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की सहायता से उन तक तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी। अपने गंतव्य स्थान पर सुरक्षित पहुंचने के बाद उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा ताकि उनके फीडबैक के आधार पर इस सुविधा को और बेहतर बनाया जा सके।

(इनपुट-IANS)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!