पटना

Manish Kashyap News: मनीष कश्यप के मोबाइल की तलाश में जुटी बिहार पुलिस, कई राज छुपे होने की संभावना

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 26, 2023, 10:36 PM IST

Manish Kashyap News: तमिलनाडु में बिहारियों की कथित पिटाई का फेक वीडियो वायरल करने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप पर बिहार पुलिस का एक्शन जारी है। पुलिस लगातार मनीष से पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्थिक अपराध इकाई पूछताछ के दौरान मनीष से कई अहम जानकारियां मिली हैं।

Manish Kashyap News: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप रोज नई-नई मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। अब बिहार पुलिस मनीष कश्यप को फोन की तलाश में जुटी है। जिससे अहम सुराग मिलने का दावा किया जा रहा है।

दरअसल मनीष कश्यप पर आरोप है कि उसने तमिलनाडु में बिहार के लोगों की पिटाई की झूठी खबर फैलाई थी। उसका वीडियो शेयर किया था। इसी मामले में मनीष कश्यप को गिरफ्तार भी किया गया है।

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि मनीष कश्यप पुलिस को गुमराह कर रहा है। यही कारण है कि पुलिस अब उसके मोबाइल की तलाश में जुटी ताकि ये पता चल सके कि मनीष किसके इशारे पर ये काम कर रहा था। वो फोन पर किससे बात करता था। उसे फर्जी वीडियो कहां से मिला।

मनीष के साथ-साथ उसके परिचत भी पुलिस के निशाने पर हैं। बिहार पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। हालांकि इसके बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article