बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं, बड़े ऑपरेशन की तैयारी में पुलिस; धरपकड़ में तेजी

Crime in Bihar: बिहार पुलिस अपराध पर शिकंजा कसने के लिए एक्शन मौड में है। पुलिस कुख्यात अपराधियों की स्टेज 4 की लिस्ट तैयार करने में जुटी है। सभी थानों से फरार अपराधियों की टॉप 10 और 20 की लिस्ट मंगवाई गई है। इन अपराधियों पर तीन चरण की कार्रवाई पूरी हो गई है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी को लेकर तैयारी की जा रही है।

Bihar News: बिहार में अपराध पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से एक्टिव है। सीएम नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। बिहार में बड़े अपराधों को अंजाम देने वाले करीब 6 अपराधी पुलिस के साथ मुठभेढ़ में ढेर हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रदेश में अपराध का सफाया करने में बिहार पुलिस जुटी हुई है। सीएम नीतीश कुमार के निर्देशों के तहत पुलिस कुख्यात अपराधियों की स्टेज-4 लिस्ट तैयार करने में जुटी है। ये ऐसे अपराधी है, जिनके कुर्की जप्ती के आदेश हैं। इन अपराधियों की पहचान और उनपर ठोस कार्रवाई करने के लिए एक हाईलेवल बैठक हो चुकी है। जिसमें वांटेड अपराधियों के बारे में विस्तार से समीक्षा की गई और आगे की कार्ययोजना भी की गई।

Crime

फाइल फोटो

कुख्यात अपराधियों के 3 चरण की कार्रवाई पूरी

एडीजी, मुख्‍यालय कुंदन कृष्‍णन ने बताया कि कुख्‍यात अपराधियों पर कार्रवाई के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा सभी थानों से फेज 4 के फरार अपराधियों की लिस्ट मंगवाई गई। जिसके बाद उस पर पुलिस ने बैठक की। उन्होंने बताया कि हर थाने से आई अपराधियों की लिस्‍ट में टॉप 10 और टॉप 20 की लिस्‍ट भी तैयार की गई है। अब इन कुख्‍यात अपराधियों पर गिरफ्तारी की जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी। इसके लिए थाने और एसटीफ की भी मदद ली जाएगी। वहीं गिरफ्तार अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा जो अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है। उनके खिलाफ कुर्की जप्ती की प्रक्रिया की जाएगी।

End of Feed