पटना

Patna: एएसआई ने कनपट्टी पर पिस्टल रखकर चलाई गोली, जानें क्यों की आत्महत्या?

बिहार की राजधानी पटना में गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित एकता भवन में पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

एएसआई ने पिस्टल से उड़ाई अपनी 'खोपड़ी

Photo : iStock

Patna News: पटना के एकता भवन में बिहार पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और FSL की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस की आत्महत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

एएसआई ने की आत्महत्या

मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में कई गई है, जो पुलिस लाइन में तैनात था और ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में रहता था। पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत भी मामले की जांच करने पहुंचीं। बताया जाता है कि एएसआई सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या की है। उस बैरक में अन्य पुलिसकर्मियों के भी बेड लगे हुए है। पुलिस के अधिकारी भी प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं।

मृतक भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नही चल पाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह किसी भी तनाव में नहीं थे। पुलिस अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article