Pink Bus: खास बसों में सफर करेंगी बिहार की बहनें! 6 शहरों के लिए पिंक सेवा शुरू; बेस्ट है किराया-फीचर और सिक्योरिटी

Bihar Pink Bus Service: बिहार के 6 शहरों के लिए पिंक बसों के संचालन को हरी झंडी देते हुए रवाना कर दिया गया। हालांकि, महिला ड्राइवर नहीं मिलने से अभी पुरुष ड्राइवर इन बसों को चलाएंगे। बहरहाल, सभी बसों में महिला कंडक्टर रहेंगी। ये सभी बसें शहरी क्षेत्र में संचालित होंगी। आम बसों के मुकाबले 40 फीसदी कम किराया वसूला जाएगा। आइये जानते हैं इन बसों की क्या खासियतें हैं?

Bihar Pink Bus Service: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत की। सीएम ने एक अणे मार्ग से 20 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य के कुल 6 शहरों के लिए जिसमें पटना के लिए 8, मुजफ्फरपुर 4, दरभंगा 2, पूर्णिया 2, भागलपुर 2 और गया के लिए 2 बसों की सेवा आज से शुरू हो रही है। हालांकि, महिला ड्राइवर नहीं मिलने से अभी पुरुष ड्राइवर इन बसों को चलाएंगे। बहरहाल, सभी बसों में महिला कंडक्टर रहेंगी। ये सभी बसें शहरी क्षेत्र में संचालित होंगी। खास बात यह है कि इस बस पर सिर्फ महिला सवारी सफर कर पाएंगी। इस बस में CCTV कैमरे से लेकर सारे सुरक्षा के इंतज़ाम किये गए हैं। आगे 166 और बसों की अंतरजिला पिंक बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।

Bihar Pink Bus Service

बिहार में पिंक बस सेवा शुरू

बिहार सरकार ने महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। जी, हां अब पटना समेत 6 शहरों में महिला यात्रियों को सस्ते किराये में यात्रा करने के लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे लाखों की संख्या में महिलाओं को लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, शहर के विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन 13 घंटे ये सेवाएं संचालित होगी। ये सभी बसें सिर्फ महिलाओं के लिए डेडिकेटेड होंगी। प्रत्येक बस में 25 सीटें होंगी और हर सीट के नीचे पैनिक बटन लगी होगी, जिसे आपात स्थिति में दबाया जा सकेगा।

End of Feed