Instagram Fever: मुंगेर की महिला SI को पुलिस वर्दी में रील्स बनाना पड़ा भारी, SP बोले- होगी कार्रवाई

मुंगेर की महिला दारोगा पूजा वर्मा के ऊपर जांच के आदेश दिए गए है। उन पर ऑन ड्यूटी रील्स बनाने का आरोप है। उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर भी पुलिस वर्दी में वीडियो है। उनके ऊपर लगे आरोप सही साबित होने पर उन पर कार्रवाई होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंगेर की महिला SI पर जांच के आदेश
  • पूजा वर्मा के इंस्टाग्राम पर वर्दी में कई रील्स
  • ऑन ड्यूटी वीडियो बनाने पर है रोक

मुंगेर की एक महिला एसआई को वर्दी में रील्स बनाना भारी पड़ने वाला है। बरियारपुर थाने में पोस्टेड एसआई पूजा वर्मा की इंस्ट्राग्राम आईडी पर पुलिसवर्दी में और सरकारी हथियार के साथ कई विडियोज अपलोड हैं। ये वीडियो अब उनकी चिंता बढ़ाने वाले हैं। पूजा वर्मा के ऊपर ऑन ड्यूटी वीडियो बनाने को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार कोई पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी या थाने में वीडियो नहीं बना सकता है। इस नियम का पालन न करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई का आदेश है।

Munger SI Pooja Verma

मुंगेर की महिला दारोगा पूजा वर्मा (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

इंस्ट्राग्राम की एक्टिव यूजर हैं पूजा

मुंगेर की महिला एसआई पूजा वर्मा इंस्टाग्राम की एक्टिव यूजर हैं। उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपनी आईडी पर वे लगातार वीडियोज अपलोड करती रहती हैं, जिनमें से कई वीडियो में उनके पीछे थाना दिख रहा हैऔर कुछ में वे खुद पुलिस की वर्दी में दिख रहीं हैं। उनकी रिल्स पर व्यूज भी मिलियन में है। लेकिन अब यहीं रील्स उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। उनके ऊपर जांच का आदेश आया है, एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की ओर से ये आदेश दिए गए है। जांच के बाद उन पर कार्रवाई भी हो सकती है।

End of Feed