पटना

Bihar Top News: बिहार में 24 घंटे में डूबने से 22 लोगों की मौत, CM ने 4-4 लाख रुपये देने का किया ऐलान

बिहार में 24 घंटे में 22 लोगों की डूबने से मृत्यु हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Image

बिहार में 24 घंटे में डूबने से 22 लोगों की मौत

पटना: बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान नदी, तालाब, पोखर सहित अन्य जलाशयों में डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें से सबसे अधिक भोजपुर जिले में पांच लोगों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

बताया जाता है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के नौ जिलों में डूबने से 22 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक भोजपुर जिले में पांच लोग शामिल हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान जहानाबाद जिले में 4 लोगों की मौत डूबने से हुई है, जबकि पटना और रोहतास जिले में 3- 3 और दरभंगा तथा नवादा में 2-2 लोगों की मौत डूबने से हुई है। मधेपुरा, कैमूर तथा औरंगाबाद में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

डूबने से हुई मौत की घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान अविलंब देने के निर्देश दिये हैं।

यहां के रहने वाले थे मृतक

दरअसल, जितिया पर्व होने के कारण व्रत करने वाली अधिकतर महिलाएं और लोग नदी में स्नान करने के वास्ते गए थे। अधिकतर मौत स्नान करने के दौरान हुई है। इसमें से सबसे बड़ा हादसा भोजपुर जिले में हुआ, जहां नहाने के दौरान एक साथ 5 युवतियों के मरने की खबर सामने आई। इसमें से तीन एक परिवार की बताई जा रही हैं, जबकि 2 एक परिवार की थीं। वहीं, पटना के पालीगंज स्थित महबलीपुर में सोन नदी में डूबने से 3 की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों को तुरंत जेपीसी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि करीब 14 साल के दोनों जुड़वा भाई दिल्ली के गामरी गांव पुस्ता के रहने वाले थे। पूछताछ करने पर पता चला कि करीब 14 साल के दोनों जुड़वा भाई दिल्ली के गामरी गांव पुस्ता के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि घटना की के तुरंत बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों को तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article