खुले में शौच मुक्त हुआ बिहार, 10 साल में 1.46 करोड़ टॉयलेट का हुआ निर्माण; जानिए आगे क्या है प्लान

बिहार में 10 वर्षों में रिकॉर्ड 1.46 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सरकार ने 8 लाख और नए शौचालयों के निर्माण का प्लान बनाया है।

पटना : ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण और स्वच्छता के क्षेत्र में बिहार ने बड़ी सफलता हासिल की है। राज्यभर में वर्ष 2014 से अब तक करीब 10 सालों में 1 करोड़ 46 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत किया गया है। आंकड़े बताते हैं कि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग का यह अभियान पूरे राज्य में सफल रहा है।

NITISH KUMAR

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार (फाइल फोटो)

शौचालय निर्माण से ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय-1 के तहत 'शौचालय निर्माण घर का सम्मान' की लक्ष्य प्राप्ति के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान प्रथम चरण (वर्ष 2014-15 से 2019-20) में राज्य के 122.15 लाख परिवारों के लिए व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए। इस अभियान में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय की सुलभता एवं उपयोग की निरंतरता को प्रोत्साहित करने के लिए सभी श्रेणी के परिवारों को 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया। इसके साथ ही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अब तक 9 हजार 824 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण कराया गया है। वहीं, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण (वर्ष 2021-22 से 2025 26) के तहत 24.70 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है। इस तरह पिछले 10 वर्षों में एक करोड़ 46 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण हुआ है।

End of Feed