पटना

पाक आतंकवादियों के बिहार में घुसने पर राज्य में हाई अलर्ट, सूचना देनेवाले को 50 हजार इनाम का ऐलान

बिहार में नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के घुसने की सूचना मिलने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन आतंकियों का सुराग देनेवाले व्यक्ति को 50 हजार इनाम देने का ऐलान किया गया है।

Image

तीनों पाकिस्तानी आतंकियों की तस्वीर जारी

पटना: बिहार में नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के घुसने की सूचना मिलने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेपाल बॉर्डर के रास्ते बिहार में पाकिस्तानी आतंकी के प्रवेश की खुफिया सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय के तरफ से पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण जिला में भी हाई अलर्ट घोषित है। बॉर्डर एरिया में निगरानी के साथ सघन जांच शुरु कर दी गई है। इसके अलावा जिला पुलिस ने इन आतंकवादियों के बारे में सूचना देने वाले को 50 हजार इनाम की घोषणा की है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के बाद पूरे जिला को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सभी थानों में अलर्ट

जिला के सभी थाना को अलर्ट पर रखा गया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। आम लोगों से भी अपील की जा रही है कि अगर ऐसे संदिग्ध अगर दिखें तो नजदीकी थाना को सूचना दें अथवा पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर पर सूचना दें। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस को अलर्ट जारी किया है और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े इन आतंकवादियों के नाम और तस्वीरें भी जारी की हैं। आशंका है कि ये सभी नेपाल के रास्ते अररिया होते हुए बिहार पहुंचे हैं। प्रयास को विफल करने के लिए कड़ी निगरानी और सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। राज्य में सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है।

राज्य में कड़ी सुरक्षा

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी आतंकवादियों हसनैन, आदिल और उस्मान की तस्वीरें भी जारी कर सभी जिला पुलिस को भेज दी गई हैं। हसनैन रावलपिंडी का रहने वाला है, आदिल उमरकोट का और उस्मान पाकिस्तान के बहावलपुर का रहने वाला है। एहतियात के तौर पर राजगीर, बोधगया, पटना और कई अन्य स्थानों पर महत्वपूर्ण संस्थानों और पर्यटन स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाबोधि मंदिर परिसर (बोधगया), विश्व शांति स्तूप (राजगीर), महावीर मंदिर और तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब (पटना) जैसे उन सभी स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है जहां पर्यटकों की आवाजाही अधिक होती है। इसके अलावा, राज्य के सभी हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(भाषा इनपुट)

Sanjeev Dubey
संजीव कुमार दुबेauthor

पत्रकारिता में मेरे सफर की शुरुआत 20 साल पहले हुई। 2002 अक्टूबर में टीवी की रुपहले दुनिया में दाखिल हुआ। शुरुआत टीवी की दुनिया के उस पहलू से हुई जहां हर खबर को उसके मुताबिक आकार दिया जाता है यानी उसे कसा जाता है। सहारा टीवी में मेरे कामकाज की शुरुआत पैकेजिंग से हुई जहां खबरों को अलग-अलग प्रारूपों में गढ़ने का काम होता है। फिर पीसीआर में आउटपुट एडिटर की भूमिका निभाने का मौका मिला जहां तुरंत निर्णय कर खबरों को ब्रेक करने की चुनौती रहती है। न्यूजरूम की गहमागमी के बीच रनडाउन तैयार करने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। यहां ब्रेकिंग, हार्ड कोर की खबरों और फीचर्ड प्रोग्रामिंग ने मेरे अनुभव का दायरा तो बढ़ाया ही उसमें गहराई एवं पैनापन भी दिया। 2011 में टेलिविजन न्यूज की दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। अक्टूबर 2011 में Zee News की हिंदी वेबसाइट को अपनी अगवुाई में लॉन्च करने का मौका मिला। डिजिटल की दुनिया और टीवी की दुनिया में खबरें परोसने और खबरों को दिखाने का अंदाज बिल्कुल अलग था। मैं उस दौर में दस्तक दे चुका था जब टीवी भी स्मार्टफोन पर देखा जाने लगा था। डिजिटल पर भी ब्रेकिंग थी। अगर टीवी में प्रोग्रामिंग थी तो यहां भी बतौर फीचर, सॉफ्ट स्टोरीज का विशाल संसार था। एक नया मीडियम जो स्मार्टफोन पर बखूबी देखा और समझा जा सकता था। डिजिटल की इस दुनिया में टीवी और अखबार दोनों समाहित थे। यहां काम करते हुए डिजिटल न्यूज मीडिया की बारीकियां तो सीखी हीं। साथ ही जब जी न्यूज से विदाई ली तो उस समय 33 मिलियन यूजर्स के बीच 84 मिलियन पीवीज देखने की अपार खुशियां हासिल हुईं। जी न्यूज में एक लंबी पारी खेलने के बाद जुलाई 2017 में टाइम्स नाउ नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिला। 2017 में ही टाइम्स नाउ की हिंदी वेबसाइट की शुरुआत हुई। यह पहला मौका था जब टाइम्स नाउ की अगुवाई में कोई हिंदी न्यूज वेबसाइट लॉन्च हुई। यहां एक नई और युवा टीम बनी। यह टीम आक्रामक अंदाज में काम करते हुए कम समय में अपनी पहचान बनाई। डिजिटल की दुनिया के बदलते संसार में अब चुनौती पीवीज की नहीं बल्कि यूजर्स की थी, जिन्हें लाना इतना आसान नहीं थी। लेकिन टीम के जज्बे, हौसले ने असाधारण चुनौतियों को भी अपनी मेहनत एवं लगन से उसे सामान्य बनाया। डिजिटल न्यूज की दुनिया में हर पल चुनौतियों के बीच नया कुछ सीखने-समझने और कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। यह सिलसिला आज भी अनवरत जारी है-

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को मारी जोरदार टक्कर

छत्तीसगढ़ में टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को मारी जोरदार टक्कर

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका