बिहार में हैवानियत की हद पार, आदमी ने कुत्ते को बनाया हवस का शिकार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 20, 2023, 10:21 AM IST

बिहार में कुत्ते के साथ रेप करते हुए व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है।

Bihar News: बिहार के पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। आए दिन दुष्कर्म, हत्या और लूट की घटनाएं तो आम सी हो गई हैं, लेकिन ताजा मामले में एक इंसान ने कुत्ते को ही अपनी हवस का शिकार बनाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया है। मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Patna-police

बिहार में आदमी ने कुत्ते को बनाया हवस का शिकार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आठ मार्च की है घटना

घटना आठ मार्च होली के दिन की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें व्यक्ति खुले तौर पर कुत्ते के साथ दुष्कर्म करता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना फुलवारीशरीफ इलाके के फैसल कॉलोनी की है। वीडियो सामने आने के बाद पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले एनजीओ निधि भूरी फाउंडेशन की ओर से इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

पहले भी कई घटनाएं आ चुकी हैं सामने

बिहार के लिए इस तरह का यह भले ही नया मामला हो, लेकिन कई राज्यों से कुत्ते या अन्य जानवरों के साथ इस तरह के अप्राकृतिक कृत्य के मामले सामने आते रहे हैं। इसके पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में इस तरह की घटना सामने आई थी, जहां अलग-अलग व्यक्तियों ने कुत्तों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऐसा मामला सामने आया था, जहां 60 साल के एक बुजुर्ग ने कुत्ते के साथ हैवानियत की थी। इसके बाद उसकी बहू ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।

End of Feed