पटना

'मुसलमान लंदन या अमेरिका से नहीं आए, 90 प्रतिशत कन्वर्टेड...' नीतीश के मंत्री के बिगड़े बोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 20, 2023, 08:30 AM IST

बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, भाजपा सरकार हिंदू मुस्लिम करती रहती है। कुछ भी करिए, ये हिंदू-मुस्लिम ही करेंगे। मुस्लिम लंदन, अमेरिका या अफगान से नहीं आए।

Image

बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (क्रेडिट- @AshokChoudhaary)

Photo : Twitter

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए वह कुछ ऐसा कह गए, जिसके बाद अब वह विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत के 90 प्रतिशत मुसलमानों को कन्वर्टेड बता दिया। उन्होंने कहा, भारत के 90 प्रतिशत मुसलमान कन्वर्टेड है, ब्राह्मणवादी व्यवस्था के कारण दलित कन्वर्ट होकर मुस्लिम बन गए, लोग कहीं बाहर से नहीं आए हैं।

लंदन या अमेरिका से तो नहीं आए

दरअसल, अशोक चौधरी नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में भीम चौपाल के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे बिहार सरकार द्वारा रमजान के मौके पर मुस्लिम कर्मियों के लिए एक घंटे पूर्व कार्यालय आने और एक घंटे पूर्व कार्यालय से जाने के आदेश पर सवाल किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, भारत में 90 प्रतिशत मुस्लिम कन्वर्टेड मुसलमान है। भारतीय जनता पार्टी हिन्दू मुस्लिम करती रहती है। कुछ भी करिये तो हिन्दू मुस्लिम करेगा। मुस्लमान की बात कह रहें है, मुसलमान कोई लंदन या अमेरिका से तो नहीं आये हैं। यह सब दलित हैं, जिन्हें ब्राह्मणवादी व्यवस्था के तहत छुआछुत में फंसा दिया गया था, तब कुछ लोग मुस्लमान और कुछ बौद्धिस्ट बन गये। क्योंकि वहां छुआछुत नहीं था। कोई मुसलमान अफगान से नहीं आये हैं। भाजपा के लोग बेवजह हवा पानी बनाते रहते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article