पटना

VIDEO: नीतीश के काफिले के लिए रोकी गई एंबुलेंस, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने न सुनी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 22, 2023, 05:02 PM IST

नोखा से सासाराम की ओर मरीज को लेकर एंबुलेंस जा रही थी लेकिन उसे मोकर गांव के पास रोक दिया गया। स्थानीय लोगों ने जब विरोध शुरू किया, तब भी एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया गया।

Image

नीतीश का काफिला, एंबुलेंस फंसी

Bihar News:बिहार के रोहतास जिले में सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस का मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान उनके काफिले के लिए आरा-सासाराम मार्ग को एक घंटे के लिए रोक दिया गया। इससे भयंकर जाम लग गया और एक एंबुलेंस घंटों फंसी रही। एंबुलेंस में ब्रेन हेमरेज की मरीज को ले जाया जा रहा था, लोग विरोध करते रहे, लेकिन पुलिस वाले टस से मस नहीं हुए। उन्होंने एंबुलेंस को हिलने की भी इजाजत नहीं दी।

देखें वीडियो

परिजन गुहार लगाते रहे

परिजन गुहार लगाते रहे, रोते-बिलखते रहे लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश की समाधान यात्रा क्या वाकई लोगों की मुसीबतों का समाधान कर रही है या उसे बढ़ा रही है। नोखा से सासाराम की ओर मरीज को लेकर एंबुलेंस जा रही थी लेकिन उसे मोकर गांव के पास रोक दिया गया। स्थानीय लोगों ने जब विरोध शुरू किया, तब भी एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया गया। सीएम का काफिला गुजरने पर ही एंबुलेंस को जाने दिया गया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article