Bihar News : मुजफ्फरपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, शव उठाकर नहर में फेंका, Video वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 08:39 AM IST

Bihar Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस के तीन जवान सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए शख्स के शव को अस्पताल पहुंचाने के बजाए उसे घसीट कर पुल से नीचे नहर में फेंकते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Bihar Muzaffarpur Police: बिहार पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसा ही एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां पुलिस के जवान संवेदनहीनता की सारी हदों को पार कर गए और सड़क हादसे में मृत शख्स के शव को अस्पताल पहुंचाने के बजाए उसे पुल से नीचे नहर में फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने जो दलील दी है उसके ऊपर भी सवाल उठ रहे हैं।

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, शव उठाकर नहर में फेंका, Video वायरल

Bihar News : मुजफ्फरपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, शव उठाकर नहर में फेंका, Video वायरल

शव को नहर में फेंका

दरअसल, मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस के तीन जवान सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए शख्स के शव को अस्पताल पहुंचाने के बजाए उसे घसीट कर पुल से नीचे नहर में फेंकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed