पटना

Bihar Murder: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हत्या की जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एक निजी बैंक कर्मचारी को कुछ बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Image

निजी बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या (प्रतिकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • निजी बैंक कर्मचारी की हत्या
  • बाइक सवार लोगों ने मारी गोली
  • हत्या के कारणों की जांच जारी

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी। गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मनियारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

निजी बैंक में कर्मचारी था युवक

यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र के रामपुर काशी चौक के पास स्थित अनबारा पुल के पास की है। जहां कुछ अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक निजी बैंक के कर्मचारी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राहुल कुमार सोनी था, वह मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र का रहने वाला था, उसके पिता का नाम राजेंद्र शाह था। इस घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने बताया कि थाने के 112 की टीम को इस घटना की सूचना मिली। जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में राहुल कुमार सोनी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले लोग अज्ञात थे, उनका पता लगाया जा रहा है। पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। घटना के कारणों को लेकर भी जांच जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article