Bihar Minerals: बिहार हो जाएगा मालामाल! मिला है खनिज का बड़ा खजाना, नीलामी की तैयारी में नीतीश सरकार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 31, 2023, 08:45 PM IST

Bihar Minerals: बिहार सरकार राज्य के अलग-अलग गैर-वन क्षेत्रों में मिले चूना पत्थर, वैनेडियम युक्त मैग्नेटाइट इल्मेनाइट, मैग्नेटाइट और ग्लूकोनाइट जैसे खनिजों की नीलामी करने की तैयारी कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी है। इन खनिजों से बिहार की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा।

Bihar Minerals: बिहार में खनिजों का खजाना मिला है। इस खनिजों की नीलामी से बिहार की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा पहुंचेगा। जिन खनीजों का पता चला है उसमें वैनेडियम युक्त मैग्नेटाइट इल्मेनाइट, मैग्नेटाइट और ग्लूकोनाइट जैसे खनिज शामिल हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि बिहार सरकार राज्य के विभिन्न गैर-वन क्षेत्रों में खोजे गए चूना पत्थर, वैनेडियम युक्त मैग्नेटाइट इल्मेनाइट, मैग्नेटाइट और ग्लूकोनाइट जैसे खनिजों के लिए खनन अधिकारों की नीलामी करने की तैयारी कर रही है।

End of Feed