होली के त्योहार पर घर जाने की टेंशन खत्म करने के लिए रेलवे ने बड़ी व्यवस्था की है। पटना में होली के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। हर साल त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है। स्पेशल ट्रेनें उन यात्रियों के लिए आखिरी उम्मीद होती हैं जो दूसरे राज्यों और शहरों में रहते हैं। पश्चिम बंगाल रूट पर भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।
- सियालदह-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन:
गाड़ी संख्या-03132, 08, 10 और 13 मार्च को सियालदह से 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 02.50 बजे पटना रूकते हुए 10.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी गाड़ी संख्या-03133, 09, 11 और 14 मार्च को गोरखपुर से 13.00 बजे खुलकर 19.55 बजे पटना जं. रूकते हुए अगले दिन 07.30 बजे सियालदह पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या-03135, 11 मार्च को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी गाड़ी संख्या-03136, 12 मार्च को पटना से 12.00 बजे खुलकर 23.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या-03007, 09 और 16 मार्च को हावड़ा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 03.25 बजे पटना जं. रूकते हुए 23.30 बजे खातीपुरा/जयपुर पहुंचेगी।
वापसी गाड़ी संख्या-03008, 11 और 18 मार्च को खातीपुरा (जयपुर) से 05.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.30 बजे पटना जं. रूकते हुए 15.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या-03043, 08 मार्च को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
वापसी गाड़ी संख्या-03044, 09 मार्च को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी।बिहार में होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। हर साल त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है। इस बार पश्चिम बंगाल रूट पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। सियालदह-गोरखपुर, कोलकाता-पटना, हावड़ा-खातीपुरा, और हावड़ा-रक्सौल रूट पर विशेष ट्रेनें चलेंगी, जो यात्रियों को राहत प्रदान करेंगी। ये ट्रेनें विभिन्न तिथियों पर चलेंगी और प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।
