पटना

नीतीश कुमार को मिले नोबेल पुरस्कार- HAM सुप्रीमो जीतन राम मांझी की मांग, दी ये वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2023, 11:19 PM IST

Bihar: जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। नीतीश कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के सामाजिक उत्थान और कृषि के क्षेत्र में कदम उठाए।

Image

जीतन मांझी ने की नीतीश के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग

Photo : PTI

Bihar: नीतीश सरकार की सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को नोबेल प्राइज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार जैसे 'बीमारू' राज्य को 'भारत का सबसे तेजी से विकसित राज्य' बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

विधानसभा में बोले मांझी

पीटीआई के अनुसार विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- "नीतीश कुमार नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिन्हा के बाद वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकमात्र मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने राज्य के समग्र विकास के लिए काम किया है। उन्होंने बिहार को बीमारू प्रांत से भारत के सबसे तेजी से विकसित राज्य में बदल दिया। मैं नीतीश कुमार के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग करता हूं।"

गिनाए विकास कार्य

आगे जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। नीतीश कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के सामाजिक उत्थान और कृषि के क्षेत्र में कदम उठाए। उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए बहुत कुछ किया है।

और सुधार की जरूरत

एचएएम प्रमुख ने हालांकि यह भी कहा कि अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों की स्थिति में सुधार के लिए राज्य सरकार को और कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा- "आरक्षण आयुक्त का पद, जो अब अस्तित्व में नहीं है, को बहाल करने की आवश्यकता है, ताकि राज्य सरकार सरकारी नौकरियों में समाज के कमजोर वर्गों के लिए अधिक जगह बनाने के बारे में सोच सके।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article