वक्फ संशोधन विधेयक क्यों जरूरी था? बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने बताई ये जरूरी बात

Arif Mohammad Khan on Waqf Board: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि वक्फ बोर्ड में सुधार की जरूरत है, विधेयक पारित होना इस दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि वक्फ की संपत्ति अल्लाह की है... लेकिन इसके विपरीत बोर्ड के लोग मुकदमे लड़ने में व्यस्त हैं।

Waqf Amendment Bill: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को कहा कि वक्फ बोर्ड के कामकाज में काफी सुधार की जरूरत है और संसद द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित करने से यह संभव हो पाएगा। बिहार के पटना में एक समारोह के इतर पत्रकारों से बात करते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि पटना में कई वक्फ बोर्ड हैं लेकिन उनमें से कोई भी अनाथालय या अस्पताल का संचालन नहीं करता है।

Arif Mohammad Khan on Waqf Board

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।

'वक्फ बोर्ड के कामकाज में काफी सुधार की जरूरत है'

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, 'वक्फ बोर्ड के कामकाज में काफी सुधार की जरूरत है। संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक इस दिशा में एक ठोस कदम है।' राज्यपाल ने आगे कहा, 'ऐसा कहा जाता है कि वक्फ की संपत्ति अल्लाह की है... लेकिन इसके विपरीत बोर्ड के लोग मुकदमे लड़ने में व्यस्त हैं।'

End of Feed