पटना

बिहार में चली ट्रांसफर एक्सप्रेस... भागलपुर के SDO और DCLR का ट्रांसफर, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने मंगलवार को भागलपुर के सदर एसडीओ धनंजय कुमार का ट्रांसफर कर उन्हें खगड़िया का नया एसडीओ बनाया है। वहीं भागलपुर सदर के डीसीएलआर के पद पर तैनात अनीश कुमार का ट्रासंफर मधुबनी के फुलपरास में एडीओ के पद पर हुआ है।

Image

सांकेतिक फोटो (फोटो साभार - Canva)

Bhagalpur SDO Transfer: बिहार के कई जिलों में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। प्रदेश सरकार ने भागलपुर के सदर एसडीओ धनंजय कुमार का ट्रांसफर कर दिया है। इसके अलावा भागलपुर सदर के डीसीएलआर को भी बदला गया है। फिलहाल यह पद रिक्त है, अभी डीसीएलआर पद पर किसी को तैनात नहीं किया गया है।

भागलपुर सदर SDO बने विकास कुमार

भागलपुर के सदर एसडीओ धनंजय कुमार को खगड़िया सदर के एसडीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदर एसडीओ के पद पर अब विकास कुमार को नियुक्त किया गया है। वे पहले पटना में वरीय उप समाहर्ता का पदभार संभाल रहे थे। वहीं भागलपुर सदर के डीसीएलआर अनीश कुमार को अब मधुबनी के फुलपरास में एडीओ की जिम्मेदारी मिली है। इस प्रशासनिक फेरबदल से स्थानीय प्रशासन को उम्मीद है कि इससे प्रशासनिक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास में सुधाए आएगा।

बिहार सरकार ने मंगलवार को 12 आईएएस, 5 आईपीएस और 8 जिलों के जिला विकास पदाधिकारियों (DDC) का तबादला किया है। इसके साथ ही 36 अनुमंडलों के उप विकास पदाधिकारी (SDO) का भी ट्रांसफर किया गया है। इस प्रशासनिक उलटफेर के तहत बेगूसराय, समस्तीपुर, भोजपुर समेत 8 जिले में नए डीडीसी की तैनाती की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article