बिहार में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान 62 आईपीएस अधिकारियों के साथ कई जिला एसपी का ट्रांसफर किया गया है।

Bihar IPS Transfer: बिहार में नीतीश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस फेरबदल में 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला प्रशासनिक क्षमता को बढ़ाने के लिए लिया गया है। इस फेरबदल में तीन अतिरिक्त महानिदेशक (Director General) यानी एडीजी भी शामिल हैं। इतना ही नहीं इस दौरान कई जिला एसपी का भी तबादला किया गया है।

Bihar IPS Transfer.

बिहार में 62 आईपीएस का तबादला

बिहार में 62 IPS का तबादला

इस फेरबदल में पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा, जिन्हें पहले डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया गया था, अब आतंकवाद निरोधी दस्ते के डीआईजी का पदभार संभालेंगे। मिश्रा की जगह अवकाश कुमार लेंगे, जो फिलहाल सीआईडी के पुलिस अधीक्षक हैं। एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसटीएफ के एडीजी (ऑपरेशन) अमृत राज को नया एडीजी (सुरक्षा) नियुक्त किया गया था।

End of Feed