बिहार गवर्नमेंट का बड़ा फैसला, गया जिले का बदला नाम; राज्य कर्मियों का बढ़ा DA; जानें पिटारे से क्या-क्या निकला?

बिहार सरकार ने कैबिनेट बैठक में गया जिले का नाम गया जी करने पर मुहर लगा दी है। साथ ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 % की बढ़ोतरी करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवान के परिवार को 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजिक कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए गया जिले का नाम बदलकर 'गया जी' (Gaya JI) कर दिया है। बैठक में कुल 69 प्रस्तावों में मुहर लगी है, जिसमें राज्य कर्मचारियों का डीए (महंगाई भत्ता) बढ़ाया गया है। महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस लिहाज से अब डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवान के परिजन को 50 लाख रुपये देने ऐलान किया गया है। बैठक में युवाओं के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम रहे सुशील कुमार मोदी के जन्मदिन 5 जनवरी को अब हर साल राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाएगा।

Gaya ji New Name of Gaya district

बिहार कैबिनेट बैठक

बिहार सरकार ने 69 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

बिहार सरकार की कैबिनेट मीटिंग में कुल 69 प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद अंतिम मुहर लगा दी गई, जिनमें सबसे प्रमुख गया जिले का नाम 'गया जी' करना रहा। सरकार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में देश की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद जवान के परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

End of Feed