पंजाब में बिहारी छात्रों पर तलवार से वार, दो दर्जन से अधिक घायल, सम्राट चौधरी ने की कार्रवाई की मांग

पंजाब के बठिंडा में स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे बिहारी छात्रों पर कुछ स्थानीय छात्रों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले और बिहारी छात्रों की सुरक्षा को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पंजाब के बठिंडा स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में बिहार के कुछ छात्रों पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 स्थानीय छात्रों ने हॉस्टल में घुसकर बिहार के छात्रों पर तलवारों से हमला किया। इस हमले में दो दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए हैं। घटना पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि हम बिहार के छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोई भी समझौता नहीं करेंगे। इस प्रकार के हमलों को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह से गंभीर है और हम इसे लेकर हरसंभव कदम उठाएंगे।

Bihar News

बिहारी छात्रों पर हुए हमले को लेकर सम्राट चौधरी ने की कार्रवाई की मांग

बिहार के छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं

बिहार के छात्रों बठिंडा स्थित यूनिवर्सिटी में हुए हमले पर सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) से पंजाब के डीजीपी से संपर्क कर इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। अगर बिहारी छात्रों के साथ इस प्रकार का कोई भी अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, तो इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार से जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की मांग की और कहा कि यह घटना बिहार के छात्रों के लिए अस्वीकार्य है।

End of Feed